Mauganj News: 10 घंटे तक कुएं में जिंदगी की जंग लड़ा 75 वर्षीय बुजुर्ग, फिर हुआ चमत्कार..
मध्य प्रदेश के मऊगंज में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग 25 फीट गहरे कुएं में गिर गए करीब 10 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे रहने के बाद आखिरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग 25 फीट गहरे कुएं में गिर गए करीब 10 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे रहने के बाद आखिरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। SDRF की टीम के जवान रस्सी की सहायता से कुएं के अंदर उतरे और बुजुर्ग को बाहर लाया गया। करीब 6 घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के समय कलेक्टर संजय कुमार जैन ,पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, एएसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल और अन्य पदाधिकारी मौके पर गए। बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा को बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना भेजा गया। यह पूरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी गांव की है
बुजुर्ग का कुछ इस तरह किया गया रेस्क्यू
कुएं के अंदर से बुजुर्ग को पहले सीधे निकालने का प्रयास किया गया। पर जब सफलता नहीं मिली तो कुएं के पैरलल जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। उसमें सबसे अधिक वक्त लग रहा था। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर मिथेन गैस का पता लगाया गया तो उसमें मीथेन गैस होने की जानकारी लगी।
मीथेन गैस की निष्क्रियता के लिए उसमें ऑक्सीजन गैस प्रवाहित की गई। जब ऑक्सीजन लेवल बराबर हो गया तब एसडीआरएफ की टीम के सदस्य रस्सी की सहायता से कुएं में उतरे। जवानों की सूझबूझ के साथ सकरी कुइयां से बुजुर्ग को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा सुबह करीब 11:00 बजे घर के लिए निकले थे। काफी वक्त जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के समय पता चला कि वह एक बहुत ही सकरी सुखी कुआं में गिर पड़े हैं।
परिजन और गांव वालों ने पहले तो खुद से प्रयास किया ,लेकिन जब बात नहीं बनी तब पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
यह कुइयां बहुत सकरी थी जिसके वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही थी। बचाव कर्मी अंदर नहीं जा पा रहे थे। इसके बाद जेसीबी की सहायता से कुआं के समानांतर गड्ढा खोदने का प्रयास किया गया। उसमें भी कामयाबी नहीं मिली तो फिर जवानों ने रस्सी की सहायता से नीचे उतरने का फैसला लिया। इसके बाद बुजुर्ग की जान बचाई गई
हादसे की कुछ तस्वीरें