Rewa news: पुरानी रंजिश को लेकर रीवा में चाकू बाजी युवक घायल Sgmh में उपचार जारी
होली के त्योहार पर पुरानी रंजिश में रीवा में युवक पर चाकू से हमला लाया गया संजय गांधी अस्पताल;
मध्यप्रदेश के रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पुल के पास पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।
घायल युवक अभिषेक सिगो निवासी मालिन टोला तरहटी ने बताया कि आरोपियों से उसका पहले से विवाद चल रहा था, लेकिन वह विवाद शांत हो गया था। अभिषेक ने बताया कि होली के दिन उसके परिवार के सभी सदस्य दोपहर में होली मनाने के लिए उसके चाचा के घर गए थे।
इस दौरान समीर, आहिल और आर्यन नाम के तीन युवक चाकू लेकर उसके घर में घुस आए, जहां उसकी बहन अकेली थी। आरोपियों ने अभिषेक के छोटे भाई अमन को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह घर में नहीं मिला। बाद में आरोपियों ने बड़ी पुल जाकर अमन को मारने की कोशिश की। जैसे ही अभिषेक वहां पहुंचा तो उसने देखा कि आरोपी उसके भाई को घेर रहे थे।
अभिषेक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। समीर ने अभिषेक की पीठ में चाकू घोंपा, जबकि आर्यन ने उसकी जांघ में चाकू घोंपा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अभिषेक को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।
अभिषेक ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई। इससे पहले भी उसके और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। लेकिन आरोपियों ने बदला लेने के लिए हमला किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान समीर, आहिल और आर्यन के रूप में हुई है, जो निपनिया इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल अभिषेक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।