रीवा 26 अप्रैल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हेतु जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की एक बैठक इंजी. राजेन्द्र शर्मा जी की अध्यक्षता में उर्रहट स्थित कांग्रेस कार्यालय में आहूत की गयी। उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संविधान पर अतिक्रमण किया जा रहा हैं, संवैधानिक संस्थाओं का दुरूप्रयोग किया जा रहा हैं। इसलिए संविधान बचाव रैली गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में आयोजित किया जाना चाहिए। तथा इस समय मतदाता पुनरीक्षण चलाया जा रहा हैं, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने और बोगस मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी को समय-समय पर पूरी जानकारी देना हैं। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किये गये वादों से विफल हो गयी हैं, मंहगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार, दूर करने में इस सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को देना हैं। यह कार्यक्रम औपचारिक नही होना चाहिए और सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने यहां एक टोली बनाकर घर-घर भ्रमण करें। पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम, के हर वार्डवार पदाधिकारियों का चयन किया जायें। तथा वार्डवार बनाई गयी पदाधिकारियों की सूची को जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करें। मण्डलम, सेक्टर, बी.एल.ए., के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया जायें और जो पदाधिकारी काम नही कर रहे, उनके स्थान पर काम करने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं को नियुक्त करें। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि सभी का कार्य धरातल पर दिखना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, संगठन मंत्री रवि तिवारी, सज्जन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तिवारी, महेन्द्र उपाध्याय, पदमपदीप शुक्ला, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, जितेन्द्र सिंह मझियार, नरेन्द्र अग्निहोत्री, चेतनाथ पटेल, अरूण सिंह पिन्टू, धानेन्द्र द्विवेदी, बलराम गौतम, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, विवेकानंद तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, उपस्थित रहें