IMD (मौसम विभाग) के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों में आंधी और बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

वही एमपी के सात जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है साथ ही अगले चार दिनों तक आंधी बारिश का मौसम बना रह सकता है।

इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी वर्षा का अनुमान है पर दक्षिण भारत के राज्यों में कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी है। दिल्ली जम्मू कश्मीर ,पंजाब और हरियाणा में भी आज बादल और बरसात हो सकती है।

इन राज्यों में आंधी और बारिशः

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय

हीट और नमीः पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा

इस क्लाइमेट से बदला मौसम का सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ का पैटर्न बदलने से मौसम पर सबसे अधिक असर होने लगा है। हिमालय में जनवरी और फरवरी में होने वाली बर्फबारी मार्च अप्रैल में होने लगी है 2 वर्ष में सबसे अधिक स्नोकवर मार्च में हो रहा है। जिससे हीट वेव के दौर घाट रहे हैं।

ठंडी में पश्चिम से आने वाले तूफान को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कहते है। कुछ वर्ष पहले तक नवंबर से फरवरी के बीच सबसे अधिक विक्षोभ आते थे। लेकिन चार से पांच वर्षों में उनकी सक्रियता जनवरी फरवरी में कम होकर मार्च अप्रैल में बढ़ गई है

आने वाले 2 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम?

10 मई: राजस्थान के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम, मेघालय के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू चलेगी।

11 मई: राजस्थान, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में उमस के साथ गर्मी बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के साथ दक्षिणी राज्यों आंध्र, तेलंगाना में बारिश का अलर्ट।