Mauganj News: शादी के मंडप में घुस गया अनियंत्रित पिकअप वाहन, खाना खा रहे बारातियों को कुचला हालत गंभीर
मऊगंज जनपद के ग्राम पन्नी में शादी समारोह के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप पंडाल में जा घुसी, जिससे चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए घायल मुनिराज ने बताया कि बीती रात मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पन्नी में उनके रिश्तेदार के यहां शादी थी। रात करीब 1:00 बजे खाना खाने के बाद मुनिराज, भानु कोल, अवधेश और राजकुमार के साथ पंडाल के नीचे सो रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार जीप पंडाल में जा घुसी और चारों को कुचल दिया। मुनिराज ने बताया कि जीप चालक नशे में था और उसने नशे की हालत में ही इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चारों घायलों को उपचार के लिए मऊगंज अस्पताल ले जाया गया।
जहां से उन्हें संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।