Mauganj News: शादी रचाने घर से निकला दुल्हा पहुंच गया उपजेल मऊगंज, दुल्हन के सारे अरमान एक झटके में तबाह
Mauganj News today: मऊगंज जिले में दुल्हन लेने जा रही बारात के सरताज दूल्हा अचानक अप जेल मऊगंज पहुंच गया। उधर बारात के स्वागत में खड़े घराती हैरान हो गए

पगड़ी पहनकर दुल्हन लाने जा रहे दूल्हे के रास्ते में पुलिस आ गई। मामला हनुमना थाना क्षेत्र का है। जहां शादी के दिन ही दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हनुमना थाना प्रभारी अनिल कांकड़े ने बताया कि एक युवती ने रघुनाथगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार साकेत उम्र 25 वर्ष पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर किसी और से शादी करने की तैयारी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। रविवार को युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
शादी करने की फिराक में था आरोपी
आरोपी दूल्हा पगड़ी पहनकर बारात लेकर घर से निकला था। तभी रास्ते में पुलिस ने गाड़ी रोक ली। पुलिस को देखकर दूल्हे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे घेरकर पकड़ लिया गया। दूल्हे की गिरफ्तारी के कारण बारात दुल्हन के घर तक भी नहीं पहुंच सकी। उधर दुल्हन और उसके परिजन शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, यह खबर सुनकर हैरान रह गए। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
मऊगंज SP दिलीप सोनी ने बताया कि घटना करीब 2022 की है। यह दुष्कर्म का मामला है। जिसमें रात में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें आरोपी देवेंद्र रावत को हनुमना थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच जारी की है। जो भी साक्ष्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी शादी की जानकारी थी, लेकिन मामले में आरोपी होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया।