Mauganj News: पद संभालते ही एक्शन मोड पर मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mauganj News today: मऊगंज कलेक्ट्रेट का पद संभालते ही संजय कुमार जैन एक्शन मोड पर नजर आए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं

मऊगंज हिंसा के बाद मोहन यादव सरकार ने मऊगंज के तत्कालीन कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के स्थान पर संजय कुमार जैन को पदस्थापना की जिसके बाद मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन एक्शन मोड पर नजर आए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है. उन्होंने कहां है कि प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य पथ पर नजर आए. अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
एक्शन मोड पर मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन
जिले में सरकारी कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें और पूरे कार्यालयीन समय तक कार्यरत रहें। इसके अलावा, यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय, न्यायालयीन कार्य या भ्रमण पर जाता है, तो उसे पहले अनुमति लेना आवश्यक होगा। प्रशासन का यह कदम सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
मोहन यादव सरकार ने लिया था एक्शन
15 मार्च को मऊगंज के शाहपुर थाना अंतर्गत गडरा गांव में हुई हिंसा के बाद मोहन यादव सरकार हाई अलर्ट पर है। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के तबादले के बाद मऊगंज कलेक्ट्रेट की कमान संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी को बनाया गया। यहां तक की मोहन यादव सरकार ने आईजी प्रभारी साकेत प्रसाद पांडे को भी रीवा रेंज से हटाकर मुख्यालय भोपाल तैनात किया है।
मऊगंज कलेक्टर ने जारी किए आदेश