MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर का बदला जाएगा नाम, अब 'देवपुरी' से जानी जाएगी विधानसभा
भाजपा विधायक के द्वारा अपनी विधानसभा का नाम परिवर्तित करने कि मांग की है। इस संदर्भ में सीएम को पत्र लिखा है।

Madhya Pradesh news today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर शहर का नाम बदलने की मांग की जा रही है। स्थानीय भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांग सामने रखी है। दरअसल, यह मामला प्रदेश के सागर जिले के देवरी का है। देवरी विधानसभा के विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें देवरी का नाम नया नाम का जिक्र भी किया है।
सागर के देवरी का बदला जाएगा नाम
सागर जिले के देवरी विधानसभा से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने अपनी ही विधानसभा का नाम बदलकर देवपुरी करने की मांग की है। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की। भाजपा विधायक बृज बिहारी ने मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा है उसमें उल्लेख किया है की बुंदेली भाषा के आधार पर देवरी नाम के कई अनर्थ निकलते हैं और खासकर महिलाओं से बातचीत में यह अशोभनीय लगता है। इसलिए इस का नाम बदलकर देवपुरी करना चाहिए
अब देवपुरी के नाम से जाना जायेगा विधानसभा
मुख्यमंत्री को लिखे इस पत्र में भाजपा विधायक बृज बिहारी ने बताया है की देवरी का नाम पहले देवपुरी ही था। पर 1813 में लगी भीषण अग्निकांड में पूरा नगर जलकर खाक हो गया था। इसके बाद नगर का पूर्णनिर्माण हुआ। फिर देवरी से अपभ्रंश होते यहां के नाम देवरी पड़ गया। राज्य के विभिन्न जिलों के जिस तरह से बीते कई दिनों में नाम बदले गए हैं। उसके बाद देवरी विधानसभा के लोग भी अब नाम बदलने की मांग कर रहे हैं।