MP में 11.26 करोड़ का सर्पदंश घोटाला, SDM तहसीलदार सहित 46 लोगों की भ्रष्टाचारी टीम
MP snakebite scam: मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवनी में सांप काटने के नाम पर 11 करोड़ 26 लाख रुपये का गबन किया गया है।

मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवनी में सांप काटने के नाम पर 11 करोड़ 26 लाख रुपये का गबन किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने सांप के काटने से होने वाली मौतों के लिए ₹4 लाख का मुआवजा बनाया था। लेकिन शिवनी में सरकार की कार्यप्रणाली चौंकाने वाली है। यहां बताया जा रहा है कि 47 मृत लोगों के नामों में हेराफेरी कर बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है और इस खेल में एक लॉबी है। इसमें करीब 46 लोग शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस घोटाले के सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है.
जीतू पटवारी ने किया सरकार पर हमला
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पोस्ट करते हुए लिखा कि, प्रदेशवासियों, मप्र के केवल एक जिले में सर्पदंश पीड़ितों को 11 करोड़ रुपयों का कागजी मुआवजा दिया गया! सोचिए, बाकी 54 जिलों में सरकारी भ्रष्टाचार की क्या स्थिति होगी? इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश में कई प्रकार की चोरिया..कई प्रकार के घोटाले देखे। उन्होंने कहां मोहन यादव राज में एक इंसान को सांप ने 38 बार काटा और उस इंसान के नाम पे 4- 4 लाख रुपए 38 बार निकाल लिए। कहां यह पैसा मध्य प्रदेश की जनता का है। प्रदेश वासियों ने कभी नहीं सुना होगा कि सांप काटने का घोटाला होता है। उन्होंने कहां एक जिले के 11 करोड़ तो जरा सोचो 55 जिलों का क्या हाल होगा। खबर अपडेट की जा रही..