MP News: मध्य प्रदेश के इन शासकीय अधिकारियों को बड़ी सौगात, अब मिलेगा 55% महंगाई भत्ता, जानिए डिटेल्स
MP News today: मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
अब कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा जो मई 2025 के वेतन में शामिल होगा। डीए में दो चरणों में बढ़ोतरी की जाएगी। 1 जुलाई 2024 से डीए में 3% की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 1 जनवरी 2025 से डीए में 2% की बढ़ोतरी होगी।
आपको बता दें कि पहले यह 50% था, जिसमें 1 जनवरी 2024 से 4% की बढ़ोतरी हुई थी। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का असर सीधे तौर पर मई 2025 के वेतन में देखने को मिलेगा।
वहीं, 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक का एरियर पांच किस्तों में दिया जाएगा। ये किस्तें मई 2025 से सितंबर 2025 तक के मासिक वेतन के साथ दी जाएंगी।
जो कर्मचारी 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है, उन्हें पूरा एरियर एकमुश्त दिया जाएगा। यह आदेश सामने आने के बाद बिजली कर्मचारियों में खुशी की लहर है।