मध्य प्रदेश में पहली बार कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव करने जा रही है। संगठन के द्वारा चुनाव प्रक्रिया में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था बनाई है। चुनाव का ऐलान शुक्रवार को संगठन की तरफ से नियुक्त चुनाव आयुक्त सैयद नासिर हुसैन प्रदेश चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता और प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा ने की है। इस चुनाव के नामांकन 27 अप्रैल से 6 मई तक डाले जाएंगे। यह मतदान आइवायसी एप्लीकेशन के जरिए से होंगे। सदस्यता अभियान मई से प्रारंभ होगा। सदस्य बनते ही उस व्यक्ति को मतदान करने का हक दिया जाएगा और वह 6 वोट डाल सकेगा

27 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन

संगठन के चुनाव आयुक्त के द्वारा बताया गया कि चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 19 से 25 अप्रैल तक समन्वयक जिलों में जाकर चुनाव से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे जिसके बाद 27 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी नामांकन वही युवा कर पाएंगे जो 18 से 35 वर्ष की आयु के हैं।

इसकी गणना के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि रहेगी। नामांकन के बाद दावा आपत्ति करने के लिए 28 अप्रैल से 7 मई तक का वक्त दिया जाएगा। चुनाव की टीम इनका गुण दोष के आधार पर निराकरण 9 मई तक करेगी। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट को मई में अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद एक माह का सदस्यता अभियान चलेगा। इसके बाद ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संगठन के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मतदान किए जाएंगे। जिसके परिणाम आने में 4 से 5 महीने का वक्त लगेगा। वह सभी युवा चुनाव लड़ने के पात्र होंगे जो सदस्य होंगे और आयु संबंधित नियमों को पूरा करेंगे। आयु के प्रमाण के लिए अंक सूची देने जरूरी है।

अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के ही होंगे अध्यक्ष

संगठन ने राज्य के 7 जिलों में अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए हैं। इसमें से जबलपुर ,सागर ,बुरहानपुर ,सतना ,गुना ,देवास ,पांढुर्णा जिले शामिल है।

इस आधार पर बनेंगे पदाधिकारी

संगठन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान के आधार पर पदाधिकारी नियुक्त होंगे। जिस पद के लिए जिसे जितने वोट मिलेंगे उसके आधार पर उसके पद को निर्धारित किया जाएगा। जैसा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार खड़े हैं, उसमें से सबसे अधिक वोट पाने वाला अध्यक्ष और उसके बाद वोटों के आधार पर चार उपाध्यक्ष बनेंगे। जिसमें से दो पद अनुसूचित जाति जनजाति और दो अनारक्षित पद रहेंगे। शेष अभ्यर्थी सचिव नियुक्त किए जाएंगे महासचिव के 20 से 22 पद रहेंगे।