महानायक Amitabh Bachchan भी अब CM Mohan Yadav के हो गए फैन,जानिए KBC के दौरान क्या कहा!
CM mohan yadav Amitabh Bachchan: मध्य प्रदेश सरकार का लोकपथ अब मशहूर टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गया है। दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के एक शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार के PWD विभाग के लोकपथ ऐप को लेकर सवाल पूछा था। इसका प्रतियोगी ने सही जवाब भी दिया। …

CM mohan yadav Amitabh Bachchan: मध्य प्रदेश सरकार का लोकपथ अब मशहूर टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गया है। दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के एक शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार के PWD विभाग के लोकपथ ऐप को लेकर सवाल पूछा था। इसका प्रतियोगी ने सही जवाब भी दिया। अब मध्य प्रदेश सरकार का वही ऐप जो पहले मध्य प्रदेश की सड़कों के रखरखाव के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था।
उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है तो विभाग के मंत्री राकेश सिंह इससे काफी खुश हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के इस लोकपथ ऐप को मिली राष्ट्रीय पहचान का स्वागत किया और होस्ट अमिताभ बच्चन का आभार जताया। जब ये सवाल किस तरह से पूछा गया तो इसका जवाब नरसिंहपुर के रहने वाले रचित नाम के प्रतियोगी ने दिया। ये 00 के लिए सवाल था, जिसका सही जवाब दिया गया।
जब प्रतिभागी रचित ने इसका सही जवाब दिया तो 00 जीते और आपको बता दें कि इस एप लोकपथ एप का उद्घाटन 6 महीने पहले विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया था। इस एप को मुख्यमंत्री मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने लॉन्च किया था जब उन्होंने इस लोकपथ एप को लॉन्च किया था। उस समय बताया गया था कि जिस उद्देश्य से इस एप को बनाया गया है।
वह यह है कि जहां भी कोई खराब सड़क देखता है तो वह उसकी फोटो खींचकर लोकपथ एप पर डाल सकता है। फोटो लोकपथ एप पर जाने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग उस सड़क की मरम्मत का काम या सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत का काम करेगा। जब सड़क की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा तो विभाग मरम्मत के बाद की तस्वीर भी लोकपथ एप पर साझा करेगा। महज छह महीने में लोकपथ के जरिए विभाग के पास ऐसी हजारों तस्वीरें पहुंची हैं जिनमें से कई का एक तरह से निस्तारण भी किया जा चुका है।