Viral video: मौज-मस्ती में पी लिया एक ग्लास भांग 4 दिन तक हंसती रह गई महिला, इसके बाद जो हुआ जान हो जायेंगे हैरान
दोस्तों 14 मार्च शुक्रवार को होली का त्योहार आ रहा है. इस पर्व पर लोग मौज मस्ती गुलाल अबीर के साथ भांग का भी सेवन करते। खास मौके पर लोग तरह-तरह के ड्रिंक करते हैं और त्योहार के मजे लेते हैं. इसके साथ ही रंग गुलाल खूब खेलते है. भारत में होली एक प्रमुख त्यौहार …

दोस्तों 14 मार्च शुक्रवार को होली का त्योहार आ रहा है. इस पर्व पर लोग मौज मस्ती गुलाल अबीर के साथ भांग का भी सेवन करते। खास मौके पर लोग तरह-तरह के ड्रिंक करते हैं और त्योहार के मजे लेते हैं. इसके साथ ही रंग गुलाल खूब खेलते है. भारत में होली एक प्रमुख त्यौहार है इस त्यौहार को मनाने के लिए लोग कई दिनों की प्लानिंग करते हैं क्योंकि इसका रंग लगने के बाद कुछ दिन तक चढ़ा रहता है. कुछ हद तक लोग भांग का सेवन करना ही सही समझते हैं। लेकिन कभी कभार यह भांग मुसीबत बन जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे
एक ग्लास भांग ने कर दी ऐसी हालत
दरअसल, इंस्टाग्राम के @interstate_couple पर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें एक महिला कांच की ग्लास में भांग पीती है. जिसके कुछ देर बाद ऐसा हो गया जिसे देखने के बाद आप भी लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जोर - जोर से कुछ बोलकर हंस रही है। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह महिला अगले 4 दिन तक ऐसे ही हंसती रहेगी. महिला भांग के नशे में मस्त है और वह कह रही है कि कोई उसे जोर - जोर से खींच रहा है।
वही सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है होली के मौके पर भांग सेवन करने वाले इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं. वायरल हो रहा है इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वायरल हो रहा इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रक्रिया दी है. एक यूजर् लिखता है कि, " और कर लो भांग का नशा, दूसरा यूजर लिखता है कि" भांग का नशा बहुत ही खतरनाक होता है। आदमी एक समय के लिए पागल हो जाता है, तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, " मैने एक बार भांग पिया था 4 दिन तक केवल हंसते बीत थे, वही इस वायरल वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया भेजी है।
कब है होली 2025, when is holi
द्रिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे से शुरू होकर अगले दिन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:35 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी और होलिका दहन 13 मार्च की रात को किया जाएगा। इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा भी रहेगी।
भांग का नशा कैसे उतारे ये रहे उपाय
भांग का सेवन करने से नशा तो चढ़ जाता है, लेकिन लोगों को समझ नहीं आता कि इस नशे से छुटकारा पाने के लिए क्या करें। लेकिन इसका नशा आसानी से कम किया जा सकता है, इसके लिए आपको नींबू पानी, छाछ, संतरा, मौसमी, इमली जैसी खट्टी चीजों का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी पीकर भी भांग का नशा कम किया जा सकता है। अदरक भी नशा उतारने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इन सब चीजों के बाद भी अगर नशा नहीं उतर रहा है तो आप बंद कमरे में अच्छी नींद ले सकते हैं, इससे भी आपको राहत मिलेगी। भांग का नशा आसानी से नहीं उतरता, इसे उतरने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें और उपायों को अपनाएं।