सरकारी स्कीम

Job: रोजगार मेला 23 जुलाई को हनुमना में

Share With Others

Job: मऊगंज 19 जुलाई 2025. युवा संगम कार्यक्रम के तहत सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 7 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।

मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

See also  Rewa News; रीवा एयरपोर्ट से उड़ेंगे Airbus जैसे 180 सीटर विमान, 140 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में बजाज मोटर्स लिमिटेड हरिद्वार, धूत ट्रांसमिशन औरांगाबाद, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा नासिक, आईडब्ल्यूआई लिमिटेड मण्डीदीप, प्रगतिशील एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड रीवा तथा प्रगतिशील बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *