क्राइम

12 दिन बाद नदी किनारे जंगल में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Share With Others

सिंगरौली। गोरा गांव निवासी पुष्पेन्द्र शाह (उम्र 23 वर्ष) जो बीते 6 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था, उसका शव आज शनिवार को घर से लगभग 4–5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जंगल में नदी के किनारे मिला है। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई।

परिजनों के अनुसार पुष्पेन्द्र 6 जुलाई को रात में अपने एक घर से दूसरे घर सोने के लिए निकला था, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन व पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, किंतु आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां नदी के किनारे जंगल के युवक का शव देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्ज़े में लिया। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाएं भी व्याप्त हैं। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Rewa news: रीवा की तेज-तर्रार IAS अधिकारी का ट्रांसफर, विदाई में वकीलों ने लड्डुओं से तौलकर दी 'ईमानदारी' को सलामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *