Mauganj News: CM मोहन यादव का मऊगंज में बड़ा ऐलान, पहले दी करोड़ों रुपए की सौगात फिर विपक्ष पर जमकर बरसे मख्यमंत्री
CM mohan yadav On Mauganj: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देवी-देवताओं की स्तुति करते हैं, जब हम गीता जयंती मनाते हैं। जब हम भगवान कृष्ण की स्तुति करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि आप भगवान की स्तुति क्यों करते हैं।
मऊगंज पहुंचे प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मंच से संबोधन के दौरान मोहन यादव ने कहा कि यह जो पखवाड़ा चल रहा है, इसे जन कल्याण परे नाम दिया गया है। यह 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देवी-देवताओं की स्तुति करते हैं, जब हम गीता जयंती मनाते हैं। जब हम भगवान कृष्ण की स्तुति करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि आप भगवान की स्तुति क्यों करते हैं। उनके पेट में दर्द होता है। उनकी छाती पर सांप लोटते हैं।
सीएम ने कहा कि आप एक बार नहीं सौ बार चिल्लाते रहिए। हम कहते रहेंगे। जय जय श्री राम। वे कहते हैं कि आप धर्म की स्तुति क्यों करते हैं। अरे, उसने कभी कुछ नहीं कहा, अगर हम कुछ कहते हैं तो उसे दुख होता है।
देश से विरोधियों को नकारा जाएगा: सीएम
मोहन यादव ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हम सनातन के मार्ग पर चलना चाहते हैं तो सनातन का नाम लेते ही विरोधियों के मन में अलग ही भावना पैदा हो जाती है। उन्हें हमारा और आपका वोट तो चाहिए, लेकिन इस देश की जय बोलने की बजाय वे अपनी जड़ें किसी और देश से क्यों जोड़ना चाहते हैं। आज नहीं तो कल उन्हें नकारा जाएगा। पूरा देश उनके साथ खड़ा नहीं होने वाला है। पूरा देश यह तय कर चुका है कि आप चाहे जितने झूठ बोल लें, जनता आपको अच्छी तरह जान चुकी है। आज जब हम विकास की बात करते हैं तो वे पूछते हैं कि विकास कहां हुआ है। मैं जाकर देखूंगा। आइए, हम आपको दिखाते हैं कि विकास कहां हुआ है। इसका उदाहरण मऊगंज है।
मऊगंज में 5100 करोड़ के काम
सीएम ने कहा कि इस पखवाड़े में पूरे प्रदेश में 16 हजार करोड़ के कामों का भूमिपूजन होगा, लेकिन 5100 करोड़ से ज्यादा का श्रेय अगर अकेले मऊगंज को जाता है तो वह मऊगंज को ही जाता है। मोहन यादव ने मंच से ही देवतालाब विधायक गिरीश गौतम और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया। जिसमें स्कूल में स्टेडियम और देवतालाब महादेवन मंदिर के साथ बायपास की योजना में बदलाव की मंजूरी दी गई है।
200 बिस्तर का हॉस्पिटल और वादा
जनकल्याण पर्व’ के अंतर्गत आज जिला मऊगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अक्षयपात्र कार्यक्रम में बच्चों में सुपोषण का सन्देश दिया, साथ ही विद्यार्थियों के खातों में ₹332 करोड़ की राशि अंतरित की और ₹5175 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसमें सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन, तहसील हनुमना में निर्मित विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण एवं सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरीय उन्नयन कार्य का लोकार्पण सम्मिलित है।
हमारी सरकार लोककल्याण के ध्येय को सर्वोपरि मानकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। अपनी सम्पूर्ण क्षमता के साथ जन-जन के जीवन को सहज एवं सुगम बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।