Sidhi news:कलेक्टर विकास मिश्रा ने इटौंही में फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

Share With Others

Sidhi news:कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम इटौंही में आयोजित फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले से प्रयोग की कार्यप्रणाली और अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग निर्धारित मापदंडों एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया के अनुरूप पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएं। प्रयोग के दौरान निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई, उपज का मापन एवं आंकड़ों का संधारण पूरी निष्पक्षता से किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन सुनिश्चित हो सके।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के आंकड़े जिले में फसलों की औसत उत्पादकता निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर फसल उत्पादन का आकलन किया जाता है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल कटाई प्रयोग की प्रत्येक प्रक्रिया का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए तथा सभी आवश्यक जानकारियां समय-सीमा में पोर्टल पर दर्ज कराई जाएं। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों के हितों से जुड़े आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Leave a Comment