Sidhi news:सीधी जिले के शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास मड़वास में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रावास के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व, प्रदेश के गठन एवं गौरवशाली इतिहास के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित कराया गया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए छात्रावास में बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ स्थापना दिवस का आनंद लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने प्रदेश के प्रति गौरव, सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित करना तथा उन्हें मध्य प्रदेश के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्रावास में उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला।

