Sidhi news:कन्या आश्रम मड़वास में मंडल संयोजक का औचक निरीक्षण, छात्राओं के भोजन और राशन व्यवस्था की हुई जांच

Share With Others

Sidhi news:सीधी जिले के जनजातीय कार्य विभाग की शैक्षणिक एवं छात्रावास व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और छात्राओं को शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कन्या आश्रम मड़वास का औचक निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त डॉ. के.के. पाण्डेय के निर्देश पर पहुंचे मंडल संयोजक सजन सिंह ने आश्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार परोसे जा रहे भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता, मात्रा और नियमितता की जानकारी ली।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इसके साथ ही छात्राओं को मासिक आधार पर उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री की स्थिति, उसकी उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में छात्राओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और भोजन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आश्रम की व्यवस्थाओं को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखना है।

Leave a Comment