Rewa crime: भले ही रीवा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करती हो लेकिन हकीकत इससे अलग है,, रीवा में घर कि दहलीज पार कर अपने पैरों में खड़े होने कुछ करने की सोच ही अब महिलाओं के लिए आदत बन रही है,, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां एक कंपनी में प्राइवेट काम करने वाली युवतियां एक युवक से परेशान होकर थाने पहुंचने को मजबूर हुई,, कई दिनों से मनचले आशिक की हरकतों से परेशान युवतियों ने मजूबरी में शिकायत दर्ज कराई है,, जिसके बाद देखना होगा की पुलिस इस मामले में जितना संवेदनशीलता दिखाती है या फिर किसी बड़ी घटना होने का इंतजार करेगा।
अमहिया थाना अंतर्गत समदड़ीया में संचालित एक कंपनी में टेली कॉलिंग का कार्य कर रही युवतियों ने अमहिया थाना पहुंच कर सैफ पठान नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाया है,, युवतियों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है की वो टेली कॉलिंग का कार्य कंपनी में करती है जहां बगल में ही आरोपी युवक सैफ पठान का ऑफिस है जो आए दिन पीड़ित युवती का पीछा करता है और उनके साथ छेड़छाड़ करता है,, युवतियों ने काई बार उसे ऐसा न करने की हिदायत दी लेकिन आरोपी द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है,
पीड़ितों का आरोप है कि सैफ पठान नामक युवक पिछले कई दिनों से लगातार उनका पीछा कर रहा है, अश्लील टिप्पणियां कर रहा है तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
यूवतियो ने बताया कि आरोपी सैफ पठान पिछले 10-15 दिनों से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी बेसमेंट, लिफ्ट, पार्किंग तथा वॉशरूम जाने के दौरान भी उनका पीछा करता था और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है।
पीड़ितो का कहना है कि आरोपी ने उनसे कहा कि “मेरे साथ चलो, मैं तुम्हें रानी बनाकर रखूंगा। मेरे धर्म में आ जाओ और मेरा धर्म अपना लो।
Rewa crime: ऑफिस का दरवाजा तोड़कर घुसने की कोशिश
पीड़ित युवतियों ने बताया कि 15 तारीख को स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपी पीछा करते हुए उनके दूसरे कार्यालय में घुस आया। उस समय पीड़िता अकेली काम कर रही थी। आरोप है कि सैफ पठान ने वहां दरवाजा तोड़ दिया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।इस घटना के बाद आरोपी सैफ पठान से त्रस्त होकर लगभग दर्जन भर पीड़ित युवतियां अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर अमहिया थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा। पीड़ित युवतियों का कहना है कि कार्यालय में टेली-कॉलिंग और डिलीवरी बॉय की भर्ती का काम होता है। जहां ये सभी नौकरी करती हैं।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
