Mp news: गणपति बप्पा को लगाए जाने वाले भोग मे सबसे खास माने जाने वाले मोदक की कीमत बढ़कर करीब 550 रुपए किलो तक पहुंच गई है।
दरअसल, गणेश उत्सव के दौरान मोदक और लड्डू की मांग बढ़ गई है। वहीं शक्कर और मावा के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ी है, जिसका सीधा असर मिठाइयों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
मिठाई कारोबारियों के मुताबिक गणेश उत्सव को लेकर मोदक की मांग में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में अलग-अलग प्रकार के मोदक उपलब्ध हैं और लोग बप्पा के भोग के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
वहीं कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण इस बार मिठाइयों के दाम बढ़े हैं।
यानी गणेश उत्सव में बप्पा के भोग के लिए श्रद्धालुओं को इस बार अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
