Mp news: विधायक एवं कलेक्टर ने नगर परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण

Share With Others

Mp news: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विधायक मऊगंज श्री पटेल एवं कलेक्टर श्री जैन ने नगर परिषद मऊगंज कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विधायक श्री पटेल कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों तथा शासकीय कार्य सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाएं।
इसी क्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मऊगंज थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, परिसर एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस सेवाओं को संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की भावना के अनुरूप शासकीय संस्थानों में नागरिकों को बेहतर सेवाएं, सुगम व्यवस्थाएं एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में विधायक मऊगंज श्री पटेल एवं कलेक्टर द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम बासी टोला, ग्राम पंचायत फूल हरचंद सिंह के हितग्राही श्री पवन कुमार परौहा, पिता श्रीनिवास परौहा एवं श्री अमरपाल सिंह, पिता श्री मणिराज सिंह को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने से हितग्राहियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।इस अवसर पर ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशा मुक्ति समाज बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई । शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्री बृजवासी पटेल, सभी वार्डों के पार्षद, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीएम मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment