Rewa news; रीवा जिले के मनकाहरी गांव में बीते 22 जुलाई को हुई सनसनीखेज सेंधमारी की घटना का रीवा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
Rewa news; गांव में छुपाकर रखे थे गहने, शहर में खोज रहे थे खरीदार
घटना के संबंध में थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि 22 जुलाई को मनकाहरी में हाईवे के किनारे बने एक मकान में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात पार कर दिए थे। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में रीवा शहर और आसपास के इलाकों में ग्राहक तलाश रहे हैं।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस रिमांड में कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने मनकाहरी में सेंधमारी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने चोरी के गहने अपने-अपने गांवों में छुपाकर रखे थे और वे माल को ठिकाने लगाने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे।
Rewa news; पकड़े गए आरोपियों में दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
दो आरोपी ग्राम सैदहा थाना गढ़, चौकी लालगांव के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी ग्राम बेलौही थाना शाहपुर, जिला मऊगंज के निवासी हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से दो आरोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस अन्य दो आरोपियों के रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
