Rewa news; नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत अमहिया पुलिस ने बधान मोहल्ला में महिलाओं को किया जागरूक

Share With Others

Rewa news; रीवा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज थाना अमहिया पुलिस टीम ने बधान मोहल्ला में जाकर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को बताया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की मुख्य वजह नशा ही है। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार को नशे से दूर रखें और यदि आसपास कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

पुलिस ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और नशा मुक्ति केंद्र की जानकारी भी दी।

Leave a Comment