Mp news; दिल्ली में हाल ही में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और पुलिसिया कार्रवाई पर जमकर भड़ास निकाली तथा इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक करार दिया।
Mp news; जलियांवाला बाग जैसी बर्बरता”
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंगुसरदार ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन को जिस बेरहमी से कुचला गया, वह पूरी तरह निंदनीय है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनू वाचू समेत अन्य कार्यकर्ताओं को जिस तरह जबरन उठाया गया, मानों वे कोई अपराधी या डकैत हों।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
नेताओं ने दिल्ली के घटनाक्रम की तुलना ब्रिटिश हुकूमत के दौर से करते हुए कहा कि प्रदर्शन स्थल पर बैरिकेड्स की ऐसी वेल्डिंग और घेराबंदी की गई थी जिससे युवाओं को भागने या पीछे हटने का मौका तक न मिले। इसके बाद छात्रों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गईं, जो अंग्रेजों के जमाने के जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसी मानसिकता को दर्शाती है।
Mp news; लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना
पत्रकार वार्ता में नेताओं ने कहा कि आजादी के आठ दशक बाद देश में चुनी हुई सरकार द्वारा अपने ही देश के छात्रों पर इस तरह की बर्बरता कराना लोकतंत्र को शर्मसार करता है। संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाला देश का हर नागरिक इस दमनकारी रवैये का विरोध कर रहा है।
यह सवाल केवल किसी पद या इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि आज देश का किसान, युवा और छोटा व्यापारी—सभी सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
