MP News: मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सौगात,CM मोहन का ऐलान,मिलेगा ₹1 करोड़ तक का लाभ!
MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस MU साइन किया है, जिसका लाभ प्रदेश के 7.5 लाख पुलिसकर्मियों को नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को एक करोड रुपए तक का बीमा लाभ दिया जाएगा। बीमा की यह राशि पुलिस अधिकारी कर्मचारी की समय मौत होने पर नॉमिनी को मिलेगा।
इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मचारी अधिकारियों के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का एमओयू साइन किया है और इसका लाभ नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा। ये एमओयू तीन साल के लिए किया गया है इसमें पुलिस वेतन पैकेज में सभी का बीमा कवर होगा।
जानकारी देते हुए बताया गया कि जब सामान्य मृत्यु होने पर 10 लख रुपए दुर्घटना मृत्यु होने पर एक करोड रुपए दिए जाएंगे, इस तरह दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता होने पर एक करोड रुपए और आशिक दिव्यांग देता होने पर 80 लख रुपए का बीमा दिया जाएगा।
इतना ही नहीं दुर्घटना मृत्यु पर कन्या विवाह पर एक कन्या के लिए 5 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। बाल शिक्षा का भी लाभ दिया जाएगा, बेटे के लिए 8 लाख रुपए की मदद मिलेगी और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।