Rewa news: रीवा में हिट एंड रन रेत से लदे डंपर ने कार को 300 मीटर तक घसीटा, फिल्मी स्टाइल में हुआ हादसा

0
20260507_142831
Share With Others

Rewa news: रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करैया मंडी के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ रेत से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

300 मीटर तक कार को घसीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना बीती रात करीब 2 बजे की है। एक कार रीवा शहर से करहिया मंडी की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डंपर के अगले हिस्से में फंस गई। डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और कार को घसीटते हुए आगे ले गया। जब कार डिवाइडर में फंसकर रुक गई, तब डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

See also  Kendriya karmchari : केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायर्ड मेन्ट की उम्र अब ये बड़ा बदलाव जानिये क्या है नियम...

चमत्कारी ढंग से बचा चालक

हादसे के समय कार में केवल चालक मौजूद था। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने डंपर को रोकने का प्रयास किया और शोर भी मचाया, लेकिन चालक नहीं रुका। कार के परखच्चे उड़ गए हैं, लेकिन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अब फरार डंपर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed