हादसा

विपरीत दिशा से आ रही आर्टिका कार की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की हुई मौत ।

Share With Others

गोपीगंज  भदोही —-कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महाबीर मंदिर के पास ओवरब्रिज के उपर बुधवार को हुए हादसे मे चौथी लेकर जा रहे बाइक सवार लवकुश यादव 20 वर्ष की मौत हो गई, घटना की जानकारी पर परिजनो के साथ पहुचे गांव के लोग कोतवाली के सामने राजमार्ग जाम कर दिया है गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव निवासी रमाशंकर यादव के परिवार के लोग चौथी लेकर दवनपुर जा रहे थे, परिवार के लोग चार पहिया वाहन से चले गए थे, रमाशंकर का पुत्र लवकुश बाइक से जा रहा था, रास्ते में महाबीर मंदिर के पास ओवर ब्रिज पर प्रयागराज की ओर विपरीत दिशा से आ रही आर्टिका कार की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।वही मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर ज्ञानपुर भेज दिया,परिजनो का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी मे चालक कार छोड़ कर भाग निकला,इससे नाराज होकर कोतवाली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे, लगभग घंटे भर बाद आश्वासन पर जाम समाप्त हो गया  अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।

See also  Breaking news:यूपीआई पेमेंट हुआ फेल तो जबलपुर स्टेशन पर फूड वेंडर ने पकड़ ली यात्री की कॉलर, हाथ से घड़ी उतरवा ली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *