क्राइम

Rewa news: रीवा में घर के सामने  बुज़ुर्ग की चाकू मारकर हत्या फैली सनसनी

Share With Others

Rewa news: रीवा. शहर के नौबस्ता थाना इलाके में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक बुज़ुर्ग की उसके घर के सामने ही बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक उमाकांत मिश्रा ने पहले भी आरोपियों के खिलाफ चंदन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, दावा किया जा रहा है कि चंदन चोरी की शिकायत करने के बाद आरोपी बौखला गए थे और उन्होंने आज सुबह ही मौका पाकर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया ।

परिवार वालों के मुताबिक, उमाकांत रविवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत से लौट रहे थे, तभी रोहित पाठक, राहुल पाठक और रामनारायण पाठक ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके पेट में कई बार चाकू घोंपा और मौके से भाग गए। घायल आदमी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मृतक के भाई अरुण मिश्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनवरी में चंदन चोरी की नामजद FIR दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को मामूली धाराओं में छोड़ दिया। शनिवार को आरोपियों ने प्राइवेट ज़मीन से बबूल का पेड़ काटने की भी कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर झगड़ा हो गया। परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही सख्त कार्रवाई की होती तो यह हत्या नहीं होती।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनकी तलाश के लिए टीमें भेज दी गई हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *