मध्य प्रदेश के इन जिलों में 972 करोड़ की लागत से बनेगा 72 किलोमीटर लंबा स्टेट हाईवे, सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा
मध्य प्रदेश में लगातार एक जिले से दूसरे जिलों की दूरी कम करने के लिए रेलवे, एयरपोर्ट, रोड का निर्माण किया जा रहा है, यही कारण है कि प्रदेश में कही भी सफर करना हो तो सड़कें आराम दायक और कम समय में पहुंच मार्ग के स्तर की है, सरकार प्रयास में है कि प्रदेश में जिन जिलों से जिलों की दूरी अधिक है
और यात्रियों को ज्यादा समय देना पड़ रहा है, अब उसे कम करके समय बचाया जाए, 16 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी – मालवा के विकास को मद्देनजर रखते हुए कई विकास कार्य किए है, इस दौरान उन्होंने नर्मदापुरम – टिमरनी स्टेट हाईवे 67 को लेकर जानकारी दी.
72 किलोमीटर स्टेट हाईवे का होगा निर्माण
सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने नर्मदापुरम – टिमरनी मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण का भूमिपूजन किया, इस स्टेट हाईवे को 972.16 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, इस स्टेट हाईवे के माध्यम से इंदौर-उज्जैन तक पहुंचना और अधिक सुगम हो जाएगा एवं सिवनी-मालवा नए दौर में प्रवेश करेगा।
इसके साथ ही सीएम ने ₹106.30 करोड़ के 96 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर और भी विकास कार्य किए जाएंगे।
नर्मदापुरम से इंदौर – उज्जैन की दूरी होगी कम
नर्मदापुरम – टिमरनी हाईवे के उन्नयन से इंदौर – उज्जैन करीब ढाई सौ किलोमीटर की दूरी को काफी कम समय में सफर किया जा सकेगा,
आने वाले कुछ वर्षों में इस स्टेट हाईवे को शुरू किया जाएगा, फिलहाल मुख्यमंत्री के द्वारा इस विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया है अब जल्द ही स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.


