रीवा संभाग

Rewa news: रीवा जिले में पर्याप्त मात्रा में है एंटी रेवीज इंजेक्शन – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

Share With Others

Rewa news: रीवा . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया है कि रीवा जिले में रेवीज रोग के बचाव के लिए एंटी रेवीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो चुका है। जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह इंजेक्शन उपलब्ध है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

इंजेक्शन के एक वायल से कुत्ता काटने से पीड़ित व्यक्तियों को इंजेक्शन लगाये जा सकते है। इसके साथ टिटनेस से बचाव का भी इंजेक्शन दिया जाता है। एक अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल तक रीवा और मऊगंज जिलों में 3294 वायल इंजेक्शन उपलब्ध रहा। इस अवधि में विकासखण्ड नईगढ़ी में 300 मऊगंज में 361 तथा हनुमना में 163 वायल उपलब्ध रहा। रीवा जिले में विकासखण्ड गंगेव में 414, रायपुर कर्चुलियान में 163, गोविंदगढ़ में 302, त्योंथर में 401, सिरमौर में 307, जवा में 372 तथा जिला अस्पताल में 1800 वायल उपलब्ध हैं। एंटी रेवीज इंजेक्शन की उपलब्धता न होने संबंधी समाचार पूरी तरह से तथ्यहीन है। जिले में इसकी किसी भी तरह की कमी नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *