मध्य प्रदेश

​Rewa news: सिविल लाइन थाने में गरजी बोली, कबाड़ हुए 39 ‘दोपहिया वाहनों’ की 85,000 में हुई नीलामी

Share With Others

Rewa news: रीवा के सिविल लाइन थाने में आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे कबाड़ हो चुके दोपहिया वाहनों की नीलामी का बड़ा आयोजन किया गया। पुलिस अधिनियम की धारा 25 के तहत आयोजित इस प्रक्रिया में प्रशासन और खरीदारों के बीच भारी उत्साह देखने को मिला।

नायब तहसीलदार यतीक शुक्ला ने बोली की औपचारिक शुरुआत की। नीलामी के लिए कुल 39 लावारिस और पुराने दोपहिया वाहनों को रखा गया था। प्रशासन ने इन वाहनों के लिए 42,350 रुपये की न्यूनतम कीमत तय की थी, जिसके बाद बोली लगाने का सिलसिला शुरू हुआ।

See also  Sundarja Mango:रीवा का सुंदरजा आम बना ग्लोबल ब्रांड; नीलामी में लाखों की बोली लगी

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिविल लाइन थाना

 

इस नीलामी में कुल चार प्रमुख बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। खरीदारों के बीच चली लंबी खींचतान और आठ राउंड की कड़े मुकाबले के बाद लखन लाल ने सबसे ऊंची बोली लगाई। उन्होंने 85,000 रुपये की अंतिम बोली लगाकर सभी 39 वाहनों को अपने नाम कर लिया।

थाना परिसर में लंबे समय से खड़े इन वाहनों की नीलामी से जहां एक ओर सरकारी खजाने में राजस्व जमा हुआ है, वहीं दूसरी ओर थाने को कबाड़ से मुक्ति मिली है। पूरी कार्यवाही पारदर्शिता के साथ पुलिस और राजस्व अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *