Rewa news:लोही ब्रिज के पास हुए जघन्य हत्या का पुलिस ने किया खुलासा हत्या के आरोपी को कटे जूते की वजह से धर दबोचा
Rewa news: खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है जहां लोही ब्रिज के पास हुए जघन्य हत्या का पुलिस ने किया खुलासा हत्या के आरोपी को कटे जूते की वजह से धर दबोचा जानकारी के मुताबिक बताते चले कि बीते दिन पहले थाना बिछिया क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास गांव में एक महिला की सर कटी लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू कि जिससे आसपास के लोगो से पुंछताछ पर सर कटी महिला के शव की पहचान लीलावती पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई। वही पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में महिला का सर पुलिस ने बरामद करते हुए जांच करना शुरू कर दिया जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के घर में अत्यधिक मात्रा में खून फैला हुआ मिला जिस पर प्रतीत हुआ की आरोपी के द्वारा किसी धारदार हथियार से महिला की गला काट कर उसकी हत्या की गई है। वही पुलिस ने थाना बिछिया जिला रीवा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 103(1), 238 (ए) बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर घटना स्थल के आस पास व होटल, ढावों एवं सडक में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आसपास बारीकी से पूछताछ शुरू कि गई जिससे पुलिस टीम को पृछताछ पर एक व्यक्ति पर संदेह हुआ जिसकी पहचान मृतिका के पडोस में रहने वाला राजा केवट के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल राजा केवट पिता दुर्गा केवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना बिछिया को अभिरक्षा में ले कर घटना के संबंध मे बारीकी एवं तकनीकी रूप से पूंछतांछ की गई, जिसमें राजा केवट ने स्वीकार किया मृतका लीलावती पटेल के घर में वह चोरी की नीयत से घुसा था जब वह चोरी कर रहा था तभी महिला लीलावती पटेल जग गई जिससे राजा केवट ने लीलावती पटेल कि हत्या कर दी वही शव कि पहचान ना होने पाए इसलिए आरोपी ने मृतक महिला का सर धड़ से अलग कर घर से दूर खेतों में फेक दिया वही पुलिस ने आरोपी को कटे जूते के निशान कि वजह से धर दबोचा।
