रीवा संभाग

Mauganj news: मऊगंज में पत्थर खदानों पर की गई कार्यवाही, अवैध उत्खनन करने वाले वाहन जप्त

Share With Others

Mauganj news:  कलेक्टर संजय जैन के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। गत दिवस हनुमना जनपद अन्तर्गत ग्राम लोढ़ी में खनिज एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध उत्खनन करने वाले वाहन जप्त किए गए। खनिज अधिकारी सुनित राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन करने पर 1130 फर्शी पत्थर एवं ट्रैक्टर ट्राली में भरे खण्ड पत्थर को संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *