क्राइम

Rewa news; जल गंगा संवर्धन अभियान : ग्राम पंचायत खरहरी में जल महोत्सव का हुआ आयोजन

Share With Others

Rewa news: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत खरहरी में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुढ़ विधानसभा के विधायक श्री नागेंद्र सिंह ने माँ सरस्वती एवं जल स्रोत का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है।

इसके संरक्षण के लिए अपना पूरा योगदान दें। आयोजन का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को जल संकल्प एवं जल शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती गीता मिश्रा, ग्राम सरपंच श्री उमेशदत्त शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान प्रदीप दुबे, महाप्रबंधक जल निगम चित्रांशु, प्रबंधक नीतेश सिंह, प्रबंधक जन सहभागिता डॉ. नन्दकिशोर पचौरी, सहायक प्रबंधक आशुतोष तिवारी, रूपेन्द्र सिंह, कोमल अग्रवाल, शिवम नामदेव सहित एसक्यूसी, आईएसए के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने जल संरक्षण के प्रति जन-जन में जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *