/** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
मध्य प्रदेश

Mp news: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़: दुआरी कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य पर गिरेगी गाज, DEO ने दिए निलंबन के संकेत

Share With Others

Mp news: रीवा। जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल दुआरी से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण कक्षा 10वीं की 12 छात्राओं का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका, जिससे उनका एक पूरा साल बर्बाद होने की कगार पर है। इस मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

दुआरी कन्या हाई स्कूल में कक्षा 10वीं में कुल 16 छात्राएं अध्ययनरत थीं। आरोप है कि प्राचार्य देवेंद्र त्रिपाठी और संबंधित शिक्षकों की उदासीनता के चलते 16 में से केवल 4 छात्राओं का ही परीक्षा फॉर्म भरा गया, जबकि 12 छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गईं।

जब छात्राओं को पता चला कि उनका साल खराब हो चुका है, तो उनके और उनके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए यहाँ तक कह दिया कि यदि उनकी बेटियों को न्याय नहीं मिला, तो वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षा विभाग भी हरकत में आया। आज 9 फरवरी को रीवा जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि : इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष टीम बना दी गई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ निलंबन (Suspension) की सख्त कार्रवाई की जा रही है।
: DEO ने भरोसा दिलाया है कि छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *