मध्य प्रदेश

वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह चौहान का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति – वीरेंद्र गुप्ता

जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तथा कई दायित्वों का निर्वाह करने वाले भाजपा मध्यप्रदेश के पहली कार्यकारिणी में प्रदेश के महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व का निर्वाह करने वाले रीवा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन ंिसंह चौहान के दुखद निधन उपरांत आज भाजपा कार्यालय अटल कुंज मंे सुबह 9 बजे से दर्शनार्थ पार्थिव शरीर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की तथा उनके चरणों में श्रृद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से अपने चरणों स्थान देने हेतु प्रार्थना की गई। श्री अर्जुन सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज 9 बजे उनके निवास से पार्टी कार्यालय अटल कुंज लाया गया जहां जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज उनके शरीर पर लपेटा गया।

तत्पश्चात श्रृद्धांजली देने उपरांत उनका पार्थिव शरीर बदरिया मुक्तिधाम ले जाया गया जहां गार्ड ऑफ आर्नर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रृद्धांजली के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय,पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, डॉ अजय सिंह,विधायक नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंटेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता राम सिंह, महाबली गौतम, रमेश गर्ग, राजेन्द्र ताम्रकार, श्रीमती अंजु मिश्रा, श्रीमती विमलेश मिश्रा,जिला महामंत्री अशोक सिंह गहरवार, जिला उपाध्यक्ष माया सिंह, मनीषा पाठक, जिला मंत्री शरद साहू, मुनिराज पटेल, जय प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय छोटू, क्रान्तिवीर सिंह, मो. इमरान गुलाब, दयानन्द तिवारी, उर्मिला सिंह गोड़, मंडल अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, पार्षद राजीव शर्मा, अम्बुज रजक, शिवदत्त पाण्डेय, आकाश चौरसिया, प्रबोध व्यास, राजगोपाल मिश्रा चारी, कमल सोनी, विवेक गौतम, विवेक पाण्डेय, दीपक मिश्रा, प्रकाश सोनी, शेखर सचदेवा, सी एस तिवारी, वासुदेव ठारवानी, अंजू गुप्ता, नजमा बेगम, निशा साकेत, बृजेन्द्र गौतम, अश्वनी शर्मा, नीरज पटेल, बालेन्द्र गौतम, कल्पना श्रीवास्तव, जीवनलाल साकेत, प्रदुमन ंिसह, राजेश प्रताप सिंह, बालानन्द द्विवेदी, संजय मिश्रा लाली, संजय साकेत, प्रीतम सिंह, संजीव गुप्ता, गुलाब साहनी, स्वदीप सिंह सिसोदिया, संजीव शुक्ला, जनेंद्र मिश्रा,महेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रकाश गुप्ता, आमिर खान, जयलाल साकेत, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अमर मिश्रा

मेरा नाम अमर मिश्रा है और मैं मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी हूं। मैंने अपनी स्नातक की पढ़ाई B.Com / CA अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) से पूरी की है। मुझे मीडिया जगत में काम करते हुए  लगभग 9 साल से ज्यादा का अनुभव है।मैंने 2016 में रीवा जिले में पत्रकारिता की शुरुआत की थी और FAST INDIA NEWS से अपने कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद, 2017-18 में मैंने मध्यप्रदेश जनसंदेश और आंखों देखी लाइव में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। 2019 में, मैंने अमरकीर्ति समाचार पत्र में रीवा ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। 2019-20 से, मैं HARIT PRAWAH समाचार पत्र का सम्पादक हूँ।अपने पत्रकारिता करियर के दौरान, मुझे सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करने के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं अपने पाठकों को सच्ची और प्रामाणिक खबरें प्रदान करूं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरी यह यात्रा निरंतर जारी है और मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी मैं अपने पाठकों के लिए विश्वसनीय और सटीक समाचार प्रदान करता रहूंगा।संपादक - अमर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button