MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम मोहन ने बताया कि दो शहरों को मिलाकर महानगर बनाया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

केंद्रिय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने किया बड़ा ऐलान,लखपति दीदी बनेंगी अब करोड़पति!

केंद्र ने विकास पर दिया ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ट्रेन की बात हो या इंदौर मनमाड़ रेल लाइन की, भारत सरकार ने सभी का ध्यान रखा है। भारत सरकार ने नेशनल हाईवे के लिए 3 हजार 5 सौ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।

इंदौर में 350 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर और कई अन्य कार्यों को मंजूरी दी गई है। भोपाल-कानपुर इकोनॉमी कॉरिडोर को फोर लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दी गई है। विमानन सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

सार्वजनिक परिवहन का प्रबंधन सरकार करेगी सीएम ने कहा कि हमारा प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य था, जिसका अपना राज्य परिवहन सरकारी व्यवस्था के अभाव में निजी व्यवस्था पर निर्भर था।

अब सरकार ने तय किया है कि सार्वजनिक परिवहन का प्रबंधन सरकार के माध्यम से किया जाएगा। यह व्यवस्था गांव से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होगी। महानगरों के साथ ही ग्रामीण लोगों को भी परिवहन सुविधा मिलेगी।

मध्यप्रदेश के इन 7 शहरों में भी बहुत जल्द शुरू होगी हवाई सेवा,देखिए कहीं आपका इलाका भी तो शामिल नहीं..?

9 जिलों से महानगर बनेगा

सीएम ने कहा कि उज्जैन-इंदौर-देवास-धार को मिलाकर एक महानगर बनाया जाएगा। साथ ही भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा और राजगढ़ को मिलाकर एक महानगर

बनाने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से दो महानगर बनाने पर चर्चा चल रही थी। अगर ऐसा होता है तो इन जिलों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास होगा।