शादी के मंडप पर दूल्हे को देखते ही दुल्हन हुई बेहोश, घुंघट निकाल कर जब देखा जीवन साथी फिर जो हुआ...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को देखते ही बेहोश हो गई.

शादी ब्याह बच्चों का खेल नहीं है। लेकिन कभी कभार इसमें बूढ़े शामिल हो जाते है तब यह शादी चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही एक अज्ञात मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन पहले घुंघट ओढ़कर बैठी हुई थी जिसके कुछ देर बाद अपना घुघट निकला और अपने जीवन साथी कि तरफ घूमी फिर इसके बाद दुल्हन की दुनिया ही घूम गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
दूल्हे को देखती ही सदमे में चली गई दुल्हन
वायरल वीडियो के मुताबिक शादी के किसी मंडप में दुल्हा - दुल्हन बैठे हुए है. ऐसा लग रहा है कि विवाह होने जा रहा है, लेकिन दुल्हन के मन में सवाल आया कि एक बार अपने जीवन साथी को देख ले। दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे की तरफ सिर घुमाया तो अचानक तेजी से चीखी और बेहोश हो गई मानो ऐसा लगा कि दुल्हन को सदमा लगा है। शादी के कार्यक्रम में अचानक अस्पताल जैसा माहौल बन गया सभी दौड़कर दुल्हन को होश में लाने का प्रयास करने लगे।
अपनी ही शादी में क्यों बेहोश हुई दुल्हन
वायरल वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की दुल्हन का होने वाला पति दुल्हन को पसंद नहीं है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि होने वाले दूल्हे की उम्र दुल्हन से दोगुना है वह करीब 55 वर्ष के आसपास है। इसी वजह से दुल्हन ने जब दूल्हे को देखा तो वह हैरान हो गई और सोच में पड़ गई कि उसका विवाह एक बुजुर्ग से हो रहा है। यही कारण है की दुल्हन अचानक चीखी और बेहोश हो गई।
वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम के @NationalTV693 पेज पर अपलोड किया गया। जिसको लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो में हैरान कर देने वाली घटी घटना ने सभी को परेशानी में डाल दिया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भेजी है। एक यूजर ने लिखा कि, " अरे ये क्या हो गया, दूसरे ने लिखा कि, " गजब होते है लोग पहले नहीं देखा था क्या, तीसरे ने लिखा कि, " दुल्हन नौटंकी कर रही है। वायरल हो रहा है वीडियो कब और कहां से है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें