सतना के छोटे से गांव से निकलकर मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया वह मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी जिले के बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले नयागांव के रहने वाली है। उनकी मां जनपद पंचायत मझगंवा के वार्ड क्रमांक 25 से जनपद सदस्य है। साथ ही संचार संकर्म समिति में स्थापित भी हैं। मीनाक्षी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह विंध्य सहित पूरे मध्य प्रदेश की सबसे सुंदर महिला (लड़की) है।

मीनाक्षी सिंह के द्वारा जानकारी दी गई पिछले डेढ़ साल से इस प्रोफेशन में मेहनत कर रही है, हालांकि डांसिंग और मॉडलिंग का सपना बचपन से था। शुरुआत में माता-पिता ने यह सब करने से रोका था, लेकिन मैंने ठान लिया था इसे करना है तो करना है। जिसके बाद उन्होंने मिस टीन एज प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी उपलब्ध कराई जिसके बाद वह इसके लिए राजी हो गए।

प्रतियोगिता के लिए राजधानी दिल्ली गई थी

मीनाक्षी इस प्रतियोगिता के लिए देश की राजधानी दिल्ली गई हुई थी। उन्होंने बताया कि कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने कला के दम पर यह मुकाम हासिल किया है ,लेकिन यह चुनौती नई और अलग है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी जानकारी के लिए बता दें कि USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) में होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में होने जा रही यह प्रतियोगिता लगभग 4 महीने बाद होगी।

दिए जा चुके है यह सम्मान

मीनाक्षी को अब तक मिस टीन एज ( क्वीन ऑफ द हॉट्स) मिस टीन इंडिया और मिस टीन MP जैसे कई बड़े सम्मान दिए जा चुके हैं। अनुपम विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी ग्रामीण परिवेश में जन्मी उनकी शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से हुई जिसके बाद वह हायर सेकेंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकेंडरी स्कूल भरहुत नगर सतना से की। इस साल वह कला विषय से कक्षा 12वीं में प्रवेश किया है। क्वीन बनने के बाद मीनाक्षी सिंह पहली बार सतना आ रही।