Mp news: रीवा में सोशल मीडिया पर जातिवाद का नंगा नाच: ब्राम्हण, ठाकुरों को दी गाली खुद को ‘डॉन’ बताने वाले युवक ने दी सरेआम कत्लेआम की धमकी
Rewa news: रीवा। जहाँ एक ओर समाज आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रीवा में नफरत की एक खतरनाक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया, जिसका उपयोग ज्ञान और संवाद के लिए होना चाहिए, उसे कुछ अराजक तत्व ‘जातिवादी जहर’ उगलने का हथियार बना रहे हैं।
ताजा मामला रीवा के एक युवक का है, जिसने फेसबुक पर अपनी सारी मर्यादाएं लांघते हुए न केवल विशेष समुदायों को अपमानित किया, बल्कि सरेआम कत्लेआम की धमकी तक दे डाली।
‘शुभम रॉक’ का विवादित वीडियो: “हमारे पास काटने के औजार भी हैं”
सोशल मीडिया पर ‘Shubham Rok’ (निक्की रॉक्स रीवा) नामक प्रोफाइल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुद को सेन समाज का बताते हुए ब्राह्मण और ठाकुर समुदायों के प्रति बेहद अभद्र और हिंसक भाषा का प्रयोग कर रहा है। युवक का अहंकार इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि उसने
हमारे पास काटने के लिए औजार भी हैं… तुम सब हमारे सामने सिर झुकाते हो।”
https://www.facebook.com/share/p/1HjjsgZUTu/
यह बयान केवल एक धमकी नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश नजर आती है। युवक ने खुलेआम हथियारों और हिंसा का जिक्र कर कानून को सीधी चुनौती दी है।
पढ़े-लिखे युवा की ‘अनपढ़’ सोच: स्कूल-कॉलेज की साख पर धब्बा
हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक की फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, वह रीवा के मार्तंड स्कूल क्रमांक-1 और टी.आर.एस. कॉलेज जैसे संस्थानों से शिक्षित है। यह युवक, जिसे देश का भविष्य होना चाहिए था, वह सोशल मीडिया पर ‘फेसबुकिया डॉन’ बनने की कोशिश में समाज में जहर घोल रहा है। हालांकि युवक के खिलाफ कल सामाजिक संगठन के लोग एकत्रित होकर सिविल लाइन और पुलिस अधिकारियों से FIR दर्ज करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे
