भारत - पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को लेकर अब मध्य प्रदेश सरकार एक्शन मोड में है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और आपदा प्रबंधन को सजक बनाने के लिए अब जिले के प्रत्येक गांवों से दो लोगों को सिविल डिफेंस या वालंटियर में भर्ती किया जाएगा, जिसमें सेना रिटायर, स्वयंसेवक, होमगार्ड, सीनियर एनसीसी के सदस्य, एनएसएस के सदस्य व निजी सुरक्षा एजेंसियों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी. जिसके लेकर राजधानी भोपाल में आवेदन शुरू भी हो गए है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जानकारी के लिए बता दे सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती के लिए जिला मुख्यालय में कैंप लगाए जाएंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड की जेरोक्स कॉपी जरूरी रहेगी। भर्ती का आयोजन होमगार्ड लाइन या अन्य जगहों में हो सकती है। इस भर्ती को लेकर जिला प्रशासन को मुख्य सचिव अनुराग जैन के द्वारा निर्देशित भी किया गया है। सिविल डिफेंस का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास हो रही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाना है.

क्या - क्या दिया जाएगा प्रशिक्षण

सिविल डिफेंस वालंटियर को नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. शिविर का उद्देश्य शहर और ग्रामीणों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए तत्पर रहने की प्रशिक्षित जनशक्ति तैयार करना होता है.

सिविल डिफेंस के लिए नामांकन भर्ती

मुख्य सचिव ने सिविल डिफेंस अधिनियम के तहत नागरिक सुरक्षा हेतु स्वयंसेवकों के नामांकन भर्ती के निर्देश देते हुए कहा कि उनका प्रारंभिक प्रशिक्षण करायें ताकि आपदा प्रबंधन के समय इनकी उपयोगिता व भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2 स्वयंसेवकों व प्रत्येक नगरीय निकाय वार्डो से 2 से 5 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स बनाये जांय। फिलहाल योग्यता को लेकर उल्लेख नहीं किया गया है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

रीवा में बहुत जल्द होगी भर्ती

11 मई को मुख्य सचिव अनुराग जैन के द्वारा रीवा संभागीय बैठक बुलाई गई जिसमें आपातकालीन सायरन और किसी भी आपदा से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती का जोर दिया गया। इस बैठक में कमिश्नर जामोद रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. मुख्य सचिव ने कहा कि जल्द से जल्द आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता दें।

सिविल डिफेंस वालंटियर का यहां वेतन

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने बजट के दूसरे दिन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के भत्ते में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से अब राज्य में 5 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, होमगार्ड और अन्य स्वयंसेवकों के समान मानदेय मिलेगा। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार इन भत्तों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इन स्वयंसेवकों को हर दिन काम करने के लिए 747 रुपए मिलेंगे। पहले प्रतिदिन 679 रुपए दिए जाते थे। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू हो गई है। अनुमानतः मध्य प्रदेश में भी ऐसा लागू हो सकता है।