Rewa news: रीवा: वारदात से पहले धराया शातिर बदमाश! शिवा ने घेराबंदी कर दबोचा, अवैध हथियार बरामद
Rewa news: रीवा शहर के हृदय स्थल सिरमौर चौराहे के पास एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात टल गई। अटल पार्क के समीप किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर अपराधी अतुल तिवारी को अमहिया पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी के पास से लोहे का घातक अवैध चाकू जप्त किया गया है।
गली में बिछाया जाल, भागने का मौका नहीं मिला
Rewa news: Community Safety Initiatives Highlighted
Latest Rewa news: Safety Measures in Action for Community Protection
मिली जानकारी के अनुसार, पी.डब्ल्यू.डी. वाली गली अटल पार्क के पास में एक संदिग्ध युवक की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान और एएसपी आरती सिंह के कड़े निर्देशों पर अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि शातिर बदमाश को सरेंडर करना पड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल तिवारी (25 वर्ष), पिता भाई लाल तिवारी, निवासी नीम चौराहा (आनंद नगर) के रूप में हुई है। आरोपी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का रहने वाला है और अमहिया इलाके में किसी को निशाना बनाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की है।
इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका
शहर को सुरक्षित रखने और इस अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, प्रधान आरक्षक रामसखा वर्मा, आरक्षक शिवाकांत शर्मा, विकास तिवारी, दिवाकर तिवारी और कौशलेंद्र सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय ने टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।
