रीवा संभाग

गांव में सड़क नहीं तो शादी बिन ढल रही युवाओं की जिंदगी, मऊगंज के कुंवारो कि अजीब विडंबना

Share With Others

मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक गांव में सड़क नहीं पहुंची तो यहां के दर्जनों युवाओं का विवाह रुक गया, लोगो को कहना है कि यह कैसी कश्मकश है जो भी रिश्ते आते है तो रास्ता देख पहले ही भनक जाते है. और विवाह के लिए ना बोल देते है. 3 साल पहले नवविवाहिता कि शादी हुई तो नववाहिया ने कहां पहले ही पता होता कि यहां सड़क नही है तो शायद विवाह नहीं होता, गांव वालो ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश शासन की भूमि होने के कारण भी सड़क नही बन रही, बरसात के मौसम में तो और भी कठिनाई होती है.

See also  Mauganj news: मऊगंज में जनभागीदारी के काड़ी तालाब में सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ

दर्जनों नौजवान विवाह रास्ते की ताक में

दरअसल, जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तीलया वार्ड 3 के रहने वाले युवाओं ने बताया कि यह सड़क हमारे जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुकी है, बरसात में आने – जाने की कठिनाई तो पैदा करती ही है, अब आलम ऐसा हो चुका है कि जीवनसंगिनी मिलना असंभव हो चुका है, जो भी रिश्ते आते है तो सड़क ना होने से उल्टे पैर चले जाते है, यह रास्ता हमारे विवाह में अड़चन डाल रहा है. मुझे मिलाकर दर्जनों युवा है जो कुवारें है.

See also  Rewa news: गैस वितरण में बड़ी धांधली: बिना सिलेंडर मिले ही ग्राहकों को आ रहे ‘डिलीवरी’ के मैसेज

महिला ने कहा पहले पता होता तो शायद विवाह नही होता

इसी गांव कि एक नव विवाहिता ने समस्याओं को प्रकट करते हुए बताया कि जब मेरा इस गांव में विवाह हुआ तब यह आश्वासन मिला कि यहां सड़क बनाई जाएगी, मेरे घरवाले विवाह कर दिए अब आलम यह हो चुका है कि बच्चों को स्कूल और किसी की तबीयत खराब होती है तो बड़ी समस्या हो जाती है, माता-पिता ने सुख देखते हुए विवाह किया सुख तो है,लेकिन रास्ता नहीं है शायद यह पहले पता होता तो मेरा विवाह नहीं होता.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Rewa news: गैस वितरण में बड़ी धांधली: बिना सिलेंडर मिले ही ग्राहकों को आ रहे ‘डिलीवरी’ के मैसेज

200 परिवारों के बीच नही है मार्ग

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां सड़क नहीं है आने जाने के लिए पट्टेदारो कि जमीन से निकालना पड़ता है. ऐसे में खेतों के बीच एक मोटरसाइकिल निकालने के लिए जगह दी गई है लेकिन बरसात में वह भी चुनौती पूर्ण हो जाता है, यहां सड़क के लिए स्थान था लेकिन लोगों के द्वारा धीरे-धीरे अतिक्रमण किया गया, करीब 200 परिवार अब खेतों के बीच से आते जाते हैं, महिलाओं ने भी समस्याओं को बताते हुए कहा बहुत बड़ी समस्या है सरकार को यहां रास्ता बनवाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *