https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8725011821129718 https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8725011821129718
क्राइम

Crime news: मस्जिद के बाथरूम में नमाजी को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, ईद से पहले हाफिज की रूह कंपा देने वाली हैवानियत

Share With Others

Crime news: टोंक। राजस्थान के टोंक जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक तरफ पूरा देश और मुस्लिम समुदाय रमजान के पाक महीने में इबादत में जुटा है, वहीं टोंक के डिग्गी थाना इलाके में एक हाफिज ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी हाफिज ने मस्जिद के बाथरूम के भीतर एक 48 वर्षीय नमाजी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

वारदात का मंजर: बाथरूम में बिछाया था मौत का जाल
यह खौफनाक घटना कलमंडा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय हकीम पिंजारा सुबह मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे थे। जब वह मस्जिद के बाथरूम में गए, तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे 25 वर्षीय हाफिज अब्दुल रसीद ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सनकी हाफिज ने हकीम पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे हकीम जान बचाने के लिए चीखते हुए बाहर की ओर भागे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और आनन-फानन में आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

See also  Rewa news; जल गंगा संवर्धन अभियान : ग्राम पंचायत खरहरी में जल महोत्सव का हुआ आयोजन

हालत नाजुक: जयपुर के SMS अस्पताल में जंग लड़ रहा पीड़ित
हाफिज की इस हैवानियत के कारण बुजुर्ग हकीम पिंजारा बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें पहले मालपुरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी की तलाश में दबिश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाफिज अब्दुल रसीद, जो जोधपुर के बिलाड़ा का रहने वाला है, मौके से एक बाइक चुराकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डिग्गी थानाधिकारी गोपाल चौधरी और पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने मोर्चा संभाला।
शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान हो चुकी है। वह जिस बाइक से भागा है, उसे भी ट्रैक किया जा रहा है। हमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8725011821129718