क्राइम

Rewa news:नारी शक्ति का शंखनाद: अमहिया थाने की ‘गुरुकुल पाठशाला’ में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज

Share With Others

Rewa news: रीवा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर रीवा पुलिस ने न केवल सुरक्षा का संकल्प दोहराया, बल्कि उत्सव के रंगों से समाज को प्रेरित भी किया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और सीएसपी रितु उपाध्याय के कुशल निर्देशन में अमहिया थाना परिसर में संचालित ‘गुरुकुल पाठशाला’ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन: Rewa news

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। थाना परिसर का वातावरण आज खाकी के अनुशासन और उत्सव के उल्लास का अनूठा संगम बना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rewa news: प्रतिभाओं का सम्मान और प्रेरणा

इस अवसर पर उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उपस्थित अधिकारियों ने उनके संघर्ष और सफलता की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए ‘रोल मॉडल’ बताया।

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं कि आज की नारी अब अबला नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता है। शिक्षा से लेकर प्रशासन और विज्ञान से लेकर खेल के मैदान तक, बेटियां हर जगह सफलता का परचम लहरा रही हैं।”

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ और स्थानीय महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में यह संदेश स्पष्ट रूप से गूंजा कि जब महिला सशक्त होगी, तभी एक समृद्ध समाज की नींव रखी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *