क्राइम

Rewa news: हाई कोर्ट से यूट्यूबर मनीष पटेल को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज; बढ़ीं मुश्किलें

Share With Others

Rewa news: अश्लीलता और विवादित पोस्ट को, अदालत ने माना अपराध गंभीर रीवा।सोशल मीडिया को अपनी ‘जागीर’ समझकर किसी की भी मर्यादा तार-तार करने वाले तथाकथित यूट्यूबर पोकभान मनीष पटेल की मुश्किलें अब कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ब्राह्मण समाज की बेटी पर अश्लील टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में मनीष पटेल को माननीय उच्च न्यायालय (High Court) से तगड़ा झटका लगा है। न्यायालय ने मामले की संवेदनशीलता और आरोपी के पिछले कारनामो को देखते हुए उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है

 

रीवा के इस यूट्यूबर ने अपनी पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए एक ब्राम्हण लड़की के खिलाफ अभद्र और अश्लील सामग्री साझा की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरोपी ने न केवल टिप्पणी की, बल्कि मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए अपमानजनक पोस्ट भी वायरल किए। इस कृत्य के बाद सर्व समाज और विशेष रूप से ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोकभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था!

मनीष पटेल पर यह कोई पहला आरोप नहीं है। वह पूर्व में भी अपनी विवादित कार्यशैली के लिए चर्चा में रहा है।

सैनिकों का अपमान: पूर्व में आरोपी ने देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों की बहू-बेटियों पर भी बेहद अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणियां की थीं।

लगातार लापरवाही: बार-बार कानूनी कार्रवाई और चेतावनियों के बावजूद आरोपी ने अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया और लगातार ‘डिजिटल गुंडागर्दी’ को बढ़ावा देता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *